शीर्षक : अनिश्चितता की खोज


कवि : शरद अल्फाज़ी


कविताएँ ! जो लिखी गयीं थीं

कभी न पढ़े जाने के लिए

शब्दों केे औचित्य मात्र पर

किन्तु जिनके अर्थ से गतिमान हुई नदी

जिन शब्दों में मिल जाना चाहती है नदी

कदाचित् आज भी खोजे जाएँगे

कभी न मिलने वाले शब्द ।


     ~ शरद 'अल्फाज़ी '


#शरदअल्फाज़ी