अगर भीड़ में भी तनहा हो तो तुम मुझ जैसे हो,


अगर तनहाई भी सुकून दे तो तुम मुझ जैसे हो ।


ठोकर लगने से रोना आए तो तुम मुझ जैसे हो,


फिर भी सँभल के खड़े हो गए तो तुम मुझ जैसे हो ।


मंज़िल के सामने दुविधा की लंबी कतारें हो,


मगर निगाहें मंज़िल तलाशे तो तुम मुझ जैसे हो ।


बचपन की यादें लड़कपन के झगड़े लबों पे हँसी दे ,


उस लम्हे को फिर पाना चाहो तो तुम मुझ जैसे हो ।


गुज़रा कल अपना आने वाला कल सपना लगे,


और तुम गुज़रे कल में हो तो तुम मुझ जैसे हो ।


छोटी-छोटी उम्मीदों से बड़े-बड़े ख्वाब बुनो,


उस ख्वाब को सच करना चाहो तो तुम मुझ जैसे हो।।