तुम्हारी मुस्कान


चेहरा हसीन , मगर आँखें उदास हैं ,

कोई तो वजह ज़रूर खास है।


मन की आँखों से देखो, तो क़रीब ही पाओगे हमें ,

और तुम्हें किसकी तलाश है?


पहले भी कई बार गिरे हो, उठे हो, लड़े हो,

फिर आज क्यूँ मन इतना हताश है ?


अपनी ख़ुशी को दूसरों का मोहताज ना बनने दो ,

वह तो किसी कहानी , कविता और संगीत में,

या किसी बच्चे की हंसी में , तुम्हारे ही आस पास है।


चाहते हैं जो लोग तुम्हें , उनमें मेरा भी एक नाम है ,

और तुम्हारी वो मुस्कान , आज भी हमारे लिए खास है। 


  • By संयम दवे