हकीकत में नहीं, तो खयालों में कहीं;
नज़रो के सामने नहीं, तो बंद आंखों में कहीं;
इसी उम्मीद में जिंदा हूं कि,
आज नहीं तो कल, तुम मिलोगे तो सही ।।
बरसों बीत गए, उस मुस्कान को देखे;
मिश्री घोलती थी जो कानों में, उस आवाज को सुने;
मेरी उन छोटी छोटी बातों पर, फिर से हंसोगे तो सही?
इसी उम्मीद में जिंदा हूं कि,
आज नहीं तो कल, तुम मिलोगे तो सही ।।
वो greeting cards और friendship band,
वो friends forever के locket ka मेरे हिस्से वाला दिल,
मिलोगे जब तो अपने हाथों से, छुओगे तो सही?
इसी उम्मीद में जिंदा हूं कि,
आज नहीं तो कल, तुम मिलोगे तो सही ।।
लंच break में पार्क में मेरा इंतजार करना,
पराठों की खुशबू और अपने हाथों से मुझे खिलाना,
ऐसे हजारों पलों को अपने मन की गहराई में, याद रखोगे तो सही?
इसी उम्मीद में जिंदा हूं कि,
आज नहीं तो कल, तुम मिलोगे तो सही ।।
दूरियां भी हैं, मजबूरियां भी हैं,
उम्मीद की एक किरण, तेरे और मेरे दरमियां भी है।
आंखों में नमी लिए, सिर्फ bye कहा था तुमने,
उस bye को good bye बनाने की एक कोशिश करोगे तो सही?
इसी उम्मीद में जिंदा हूं कि,
आज नहीं तो कल, तुम मिलोगे तो सही ।।ं
