Reunion


बदला क्या है , कुछ भी तो नहीं ,

आज भी पहले की तरह सुबह उठते हैं ,

सबको morning wishes भेजते हैं , फिर अपने काम में लग जाते हैं।

हाँ, अब किसी के good morning message का इंतज़ार ज़रूर रहता है।

और क्या बदला है, कुछ भी तो नहीं।


आज भी सबके लिए खाना बनाते हैं ,

वही दाल, वही सब्ज़ी, वही खीर।

हाँ, अब इतना पता है, की दूर बैठे मेरे उस दोस्त को,

भिंडी बहुत पसंद है।

और क्या बदला है, कुछ भी तो नहीं।


पहले भी पेड़ों को पानी देते थे, आज भी देते हैं ,

वही गुलाब और चमेली , वही गेंदे के फूल हैं।

हाँ, अब इतना पता है, मीलों दूर एक दोस्त है,

जिसे पीला गुलाब बहुत पसंद है।

और क्या बदला है, कुछ भी तो नहीं।


पहले हर शनिवार party करते थे, आज भी करते हैं।

 वही ग्लास , वही बर्फ , वही signature है।

हाँ, अब इतना पता है, कि बहुत दूर बैठा मेरा यार,

अपना ग्लास हाथ में लिए, मेरी ख़ुशी में शरीक है।

और क्या बदला है, कुछ भी तो नहीं।


वही दिन, वही रात, आसमान में वही तारे हैं ,

और चाँद हमेशा की तरह अपने रूप बदलता है।

हाँ, अब इतना पता है, कि दूर बैठे एक दोस्त को

पूनम का चाँद बहुत पसंद है।

और क्या बदला है, कुछ भी तो नहीं।


न मानो तो कुछ भी नहीं , मानो तो बहुत कुछ है।

हमारा साथ होना, बिछड़ना ,बरसो बाद फिर से जुड़ना।

हाँ, अब इतना पता है, कि हर किसी के हिस्से में सुख और दुःख है।

हम साथ रहे , और जुड़े रहे, तो हंसी ख़ुशी कट जायेगा ये सफर भी ,

आखिर सफर तो वही पुराना है,

बदला क्या है, कुछ भी तो नहीं।

 

(By संयम दवे)