तुम्हारा खिलखिलाना अच्छा लगता है
कभी कभी सिर्फ मुस्कुराना , और मुस्कुराकर मुझे सताना ,
अच्छा लगता है।
तुम्हारे गालों के डिंपल का वो जादू
उस पर वो काला तिल बेकाबू
तुम्हारी नज़र के तीरों से घायल हो जाना
अच्छा लगता है।
तुम्हारा खिलखिलाना अच्छा लगता है।
शरारतें ऐसी कि हजम ही न हो
बातें इतनी कि ख़त्म ही न हो
दिन भर सामने बिठाकर उन सब बातों को सुनते जाना
अच्छा लगता है।
तुम्हारा खिलखिलाना अच्छा लगता है।
मुझ पर अपना हक जताना
गलती होने पर डांट लगाना
मेरे लिए पूरी दुनिया से लड़ जाना
अच्छा लगता है।
तुम्हारा खिलखिलाना अच्छा लगता है।
मुझसे बिछड़ने पर आंसू बहाना
दिन में 10 बार message करके याद दिलाना "अपना ख्याल रखना"
वापस मिलने पर ढेर सारा प्यार जताना
अच्छा लगता है।
तुम्हारा खिलखिलाना अच्छा लगता है।
मेरा मन उदास होने पर गले से लगाना
और कहना कि सब कुछ ठीक हो जायेगा
हमने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा,हमारे साथ भी अच्छा ही होगा
ऐसी बातों को बार बार दोहराना
अच्छा लगता है।
तुम्हारा खिलखिलाना अच्छा लगता है।
By - संयम दवे

