मंदिर-मस्जिद की बात सबको समझ आती है,

राम और नूरे-मोहम्मद की बात सबको समझ आती है।


दुआ और इबादत की बात सबको समझ आती है,

मोहब्बत और नफरत की बात सबको समझ आती है|


​मगर सूखे लब्ज़, नम आँखें और भीड़ में दबी,

उस 'दो जून की रोटी' की उम्मीद क्यूँ सबको समझ नहीं आती?


2026 Amit Sanu