मेरे अधूरे सपने,
रह गए अधूरे क्योंकि साथ ना थे मेरे अपने।
खूब समझाया था सब ने,
ये सपने नहीं है अपने।
पढ़ लो कुछ बन जाओ,
नाम सबका रोशन कर जाओ।
इन सपनो को तुम भूल जाओ,
पढ़ाई में अपना मन लगाओ।
ज़िद्द थी मेरी करना है कुछ हटकर,
चलना है मुझे इस भेड़ चाल से हटकर।
बनाना है मुझे कुछ लिख कर,
याद करे दुनिया मुझे जिसे पढ़ कर।
कोई नहीं दे रहा मेरा साथ,
कोई नहीं है ऐसा पकड़ कर चल सकूं जिसका हाथ।
हर किसी की सोच को दूँगी मै मात,
क्यूँकि शायद किस्मत है मेरे साथ।
कुछ कर जाऊँगी कुछ बन जाऊंगी,
इस दुनिया में तारा बनकर चमक जाऊँगी।
अपने सपने पूरे कर जाऊँगी, नाम अपनो का रोशन कर जाऊँगी।
रह गए अधूरे क्योंकि साथ ना थे मेरे अपने।
खूब समझाया था सब ने,
ये सपने नहीं है अपने।
पढ़ लो कुछ बन जाओ,
नाम सबका रोशन कर जाओ।
इन सपनो को तुम भूल जाओ,
पढ़ाई में अपना मन लगाओ।
ज़िद्द थी मेरी करना है कुछ हटकर,
चलना है मुझे इस भेड़ चाल से हटकर।
बनाना है मुझे कुछ लिख कर,
याद करे दुनिया मुझे जिसे पढ़ कर।
कोई नहीं दे रहा मेरा साथ,
कोई नहीं है ऐसा पकड़ कर चल सकूं जिसका हाथ।
हर किसी की सोच को दूँगी मै मात,
क्यूँकि शायद किस्मत है मेरे साथ।
कुछ कर जाऊँगी कुछ बन जाऊंगी,
इस दुनिया में तारा बनकर चमक जाऊँगी।
अपने सपने पूरे कर जाऊँगी, नाम अपनो का रोशन कर जाऊँगी।
लेखिका
"साक्षी श्रीवास्तव"
