ज़ाम के प्याले ...!
कुछ यूँ तुम मेरे खयालों में हो
चाँद की रोशनी, दिन के उजालों में हो
धड़कन की तरह तुम मेरे दिल में हो
आने वाले लम्हे, बीते हुये सालों में हो
खुश्बू बनकर मेरी सांसो में समाये हो
तस्वीर बन के मेरे घर की दिवलो में हो
तुम्हे पाता हूँ, तुम्हे छूता हूँ बारिश की बूंदों में
मेरे रूबरू कुदरत के जमालो में हो
कभी नसीम-ए-सब की लरज़िश हो
कभी होंठों को छूते जाम के प्यालों में हो
रंग हो, खुश्बू हो, या फ़क़त ख्वाब कोई
तड़पते दिल के बेचैन सवालों में हो ....