मेरे जहन के एक अँधेरे हिस्से में

बेचैन ख़यालों का एक वीरान सा कमरा है,

इस कमरे के एक कोने में  

तुम्हारी यादों का बिस्तर हैं.

यादों के इस बिस्तर में  

एक "ओर" मै लेटा हूँ

और दूसरी "जानिब",

तुम्हारे न होने की "सिलवटें".