“परिंदो के ना जाने, कितने आशियाने मिटे हैं
इंसानी सुविधाओं मे,जब जब पेड कटे हैं”
दाना चुगने को चिरैया, सुबह घोंसले से उड़ती है
दाने दाने को भटक कर, जब घर को मुड़ती है
लौटी तो देखा सब उजडा हुआ था,
और अपनों की कोई खबर, भी नहीं मिलती है।
“सोचना कभी तुम्हे, कुछ ऐसा देखना पड़ जाए
तुम बेखबर, तुम्हारे अपने बेघर और तुम्हारा सब उजड जाए”

