ज़ुबां तक आई तो थी मगर
न जाने क्यों दिल में दबकर रह गई
एक बात थी जो मैंने कही नहीं।।
सुनने वाले तो बहुत थे मगर
जिससे कहनी थी उसने सुनी नहीं
एक बात थी जो मैंने कही नहीं।।
दुनिया के सामने मैं खामोश थी मगर
वो शोर बनकर मुझे बेचैन कर गई
एक बात थी जो मैंने कही नहीं।।
मेरे ज़हन में गूंजती है आज भी मगर
मेरे दिल में ही अब दफ़न हो गई
एक बात थी जो मैंने कही नहीं।।
