मैं आऊंगा तो सिर्फ़ तुम्हारे लिए

मुझे मालूम है कि सिर्फ़ तुम्हें ही

मेरा इंतज़ार रहता है और साथ ही

तुम्हारी आँखों में, पानियों के वरक़ पर

धुले हुए अहसासात, शिकायतों के रूप में

कोई भी पढ़ ले लेकिन किसको गरज़

हमारी - तुम्हारी कहानी के समझौतों को

सुने - गुने, जाने - समझे, कि मतलबी दौर में

पुरानी कहानियाँ भुला दी जाती हैं।।।।