मुझे मालूम है कि अकस्मात

मेरी टोह में लगा कोई एक या कि झुण्ड

सामने आएगा और किसी भी हथियार से

कर देगा हत्या, कि मेरी मौत से ही

उनके अरमानों को उड़ान मिलेगी...


मुझे मालूम है

कि कोई नहीं खड़ा रहेगा मेरे साथ

ये जो भीड़ है मेरे इर्द-गिर्द

इन्हें मिल चुका है उनका अभीष्ट

कदम दर कदम ली गई सेल्फियाँ

कितने काम आएँगी

वक़्त ज़रूरत ताकि सनद रहे


मुझे मालूम है कि मेरे जाने के बाद

कोई मुझे नहीं खोजेगा

वैसे भी मैं एक स्पीड ब्रेकर ही तो था

बाकी पर तो बढती रफ़्तार में

उस स्पीड ब्रेकर को कौन याद करता हैं?