तेज़ धूप के कोड़े चल रहे हैं

जिस्म झुलसा हुआ है

चेहरे पर एक सुलगता सवाल

बिना साये के खुद का गुज़ारा हो जाएगा

लेकिन इस नन्हीं का क्या करूं

रोए जा रही और हिचकियां खोज रहीं उसकी

झोंपड़ी के मलबे में वह छोटी सी गुड़िया

जो नन्हीं को कभी अकेले नहीं होने देती थी

भले से अम्मा - बाबू गए हों दिहाड़ी कमाने।


तेज़ धूप की मार से उगने लगीं पीठ पर

अनगिन घमौरियां, बेतहाशा दर्द की अलामतें।