दिल तोड़ कर जीने वाले
दुनिया की निगाहों में
अपनों की निगाहों में
होते हैं बड़े संस्कारी और खुशहाल
विनम्र, सोबर, मासूम, गंभीर
लोगों को क्या मालूम
दिल तोड़ कर जीने वाले
कितने घुन्ना, दब्बू, कृतघ्न, कमीने होते हैं
कि इनसे सावधान रहा जाए
मगर ज़माना ऐसे लोगों को
खूब सराहता है और हाथों हाथ लेता है।