इक दिन फिर उनसे मुलाकात होगी
दिल की धड़कन इक बार फिर से तेज़ होगी
जुबान पर फिर वही बाते होगी
आंखों में जिंदा वो दबी हुई यादें होगी
होठों पे फीकी मुस्कान होगी
दिल में एक अजीब सी हिचकिचाहट होगी
जरा सा तुम कतराओगी
आंखों की नमी हथेली से छिपाओगी
बोलते बोलते न जाने क्यों रूक जाओगी
फासले जो है दरमियां उन्हें मेहसूस करोगी
इक बार मुड़ के देख दबे होठों पे हसी लाओगी
फिर कभी ऐसे ही किसी दिन मिलने की आस लिए खुशी खुशी लौट जाओगी...!!!
© संकेत कै भरेकर
