काश मै लिख पाती तो अपने अक्स को लिखती ...
अपने हिस्से के दर्दं गमो को कोरे पन्ने पर लिखती ...
वो मायूसी भरे दिन वो रात लिखती ...
कुछ अधूरे खवाब व कुछ शिकायते लिखती ...
मैं अपने कुछ शोर तो कुछ सन्नाटे को लिखती ....
सबसे दूर खुद के करीब अपने अल्फाज लिखती ...
मै खुद को बदनसीब लिखती ...
मै खुद को लिखती खुली किताब के पन्ने में ....
फिर उस किताब को ही बेनाम रखती ......
- sanju kumari sanjan
