तुम अगर आ जाओ जिन्दगी में तो कोई बात हो 
तुम्हारे जाने के बाद भी तुम्हारी ही बात हो

हममे तो कोई बात नहीं के हमारी बात हो
जो साथ चलो, सारे शहर में हमारी बात हो

हमारी बातें होती है ज़माने से जरा हटके
हम वो नहीं कहते जो हर किसी में बात हो

कहने को तो यहाँ कुछ भी कह देते है लोग 
ये जरुरी नहीं के उनकी हर बात में कोई बात हो

बाहोत क़ीमती होते है कुछ बेजुबान रिश्ते 
ये जरुरी नहीं के हर वक्त जुबान ही से बात हो

इश्क़ यु ही कभी मुकम्मल होता नहीं किसीका
तूम भी अगर हमें चाहो तो कोई बात हो

है और भी इस दुनिया में जरुरी बहोत सी बातें
ये लाजमी नहीं के हर वक्त सिर्फ मोहब्बत की बात हो

आये है दुनिया में तो जरूर कुछ कर गुजरेंगे
के , हमारे मरने के बाद भी हमारी बात हो।