फिर से रूबरू हो गए तुमसे चौराहे पर

इरादे पर्दानशीं के साफ नज़र आते हैं


कब तक यूं ही टकराएंगे ज़िंदगी के प्याले

बेहोशी में ही सारे मुकाम साफ नज़र आते हैं


टूटे दिल के टुकड़े बटोर रखें हैं इतने 

कैसे चलें कि राह में पहाड़ साफ नज़र आते हैं


कर भी लें इस बाजार से हार के रूखसत

पीछे पड़े नाकाम सौदे साफ नज़र आते हैं


दी है बेकार खुदा ने उनको बेपनाह ताब

उनके झपकने से मरे हजार साफ नज़र आते हैं


इसी कशमकश में गुज़र रही है बेबस ज़िंदगी

उनके सारे कसूर माफ, साफ नज़र आते हैं


इस ख्याल में खोकर बिता दी है तमाम ज़िंदगी 

"ख्याली" तुझे ही क्यूं ये सवाल साफ नज़र आते हैं