रखूं हाथ तेरे कांधे पर फिर से
चलूं साथ तेरे, रूकूं साथ तेरे फिर से
न मंजिल की फ़िक्र, न रास्तों का हो गुमान
फिर भी मज़ा हो सफर का, बने हमसफ़र तू गर फिर से
अच्छा हुआ वक्त न थमा तेरे साथ
और तू न रहा उस वक्त के बाद मेरे साथ
वक्त ने बताया, ठोकरों के तजुर्बों ने सिखाया
कि करूं तेरी फ़िकर, करूं तेरी कदर फिर से
पर आज तू कहां , मैं कहां, बस हैं तो सिर्फ फासले
कुछ तेरे , कुछ मेरे,कुछ रिश्तों के, कुछ किश्तों के
बस यही सोचकर मीठे अश्कों से नैन भर जाता हैं
बस यही जानकर मन भावनाओं के सैलाबों से भर जाता है
कि तेरा कांधा आज भी तैयार हैं इसी उम्मीद में
कि कब मिलेगा मेरा दोस्त, कब रखेगा हाथ इस कांधे पर फिर से
और कब रखेगा तू मेरे यार, तेरा हाथ मेरे कांधे पर फिर से

