किस्मत से भी न मिली किस्मत मुझे इस कदर
हंसी निकल गई दिल से, अपनी किस्मत पर रोते रोते
इश्को मोहब्बत की गलियां यूं तो थी बड़ी सीधी सरल
पाते रहे हम दोस्तो-दुश्मन राह के हर मोड़ पर, मंज़िलो को खोते खोते
किताबे रिश्तों के इश्क के पन्नों को वफ़ा की स्याही से इस कदर भरा हमने
ज़ख्मे ज़िगर उभर आए दागे ज़िगर धोते धोते
हकीकत ही नहीं ख्वाबों में भी ढूंढा करते हैं तुझे हम
कस के थामा है उम्मीद का दामन क्या बेदार में, क्या सोते सोते
मिला न तू हर गली, हर कूचे में इस प्यासे ने ढूंढा तुझे
मैं का चश्मा हटा तो हर जगह तू, टूटी कमर मैखाना ढोते ढोते
कभी आगे तुम कभी हम, साथ साथ रहने की तमन्ना ने दिया धोखा
हालाते-इंतज़ार कुछ यूं हुआ कि सुबह हो गई रात होते होते
दरख्ते इश्क हुए इतने बुलंद कब, लगी खबर नहीं "ख्याली"
लुत्फे मोहब्बत का साया कहां और हम कहां, उम्र गुज़र गई इश्को तुख्म बोते बोते
बेदार - जाग्रत, सचेत
दरख़्त - पेड़
तुख्म - बीज

