Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
Poetry
1 min
616.1K
खामोशियाँ
Khayaalee
Mar 27, 2024
Share as image
Download
बैठो हमारे पास तुम, कुछ न कहो मंजूर है
खामोशियाँ करेंगी बातें, बनाएँगी किस्से हमारे
पलकें झुका लेना अपनी खामोशी के
गर हो मंजूर मेरी खामोशी के इशारे
कभी तुम्हारी खामोशी को भी जता लेने देना अपना हक
ला देना हँसी तुम अपने होठों के किनारे
हमारी खामोशी भी कभी रूठ कर हो जाएगी चुप
तुम मना लेना उसे लगकर गले हमारे
गर इतना सब कुछ कर लेंगी हमारी खामोशियाँ
तो क्यूँ हम ले सहारेजुबां, चलो रख दें इसे किनारे
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write