उधर ज़मीं चूम रही है आब को हया के परे
इधर मैं बेचैन, इंतजार करके बहारे यार की
उधर दरख़्त झूमें हवाओं के आगोश में
इधर मैं करवट बदलूं कि तकदीर बदले मेरे प्यार की
उधर पंछी बोलें गगन से, आए हम तुझमें समाने
इधर मैं जोड़ने, गुजरे लम्हों की, करूं कोशिश बेकार की
ओ वक्त कमबख्त मत खेल ये खेल इंतजार का
समय से परे है कहानी मेरे प्यार की , मेरे दिलदार की

