शर्मा कर पहलू में तुम्हारे हम खो जाएं
यूं दिल मिला लें कि मिलकर हम बिखर जाएं

जुल्फों से तुम यूं ही उलझते रहो रात भर
तुम निकलो , तब तक तुम्हारी बांहों में ठहर जाएं

बन संवर कर भी तेरे दाग की चाहत है
तुम हमें ऐसे बिगाड़ो कि हम निखर जाएं

है तो हमें मंज़िलों की नहीं कोई कमी
पर तुम चुनो जो , हम वो डगर जाएं

तुम पास न हो फिर भी नहीं है गम तुम
साथ हो हमारे , हम जिधर जाएं  

तेरे इश्क के मंदिर में मुझे देख करते इबादत
सर झुकाने फ़रिश्ते जाएं जो बशर जाएं