एक बोतल थी मेज़ पर छलका था थोड़ा पानी
किसी बेपरवाह का लगा था हाथ या किसी प्यासे की थी निशानी
एक बोतल थी मेज़ पर
एक बोतल थी मेज़ पर आधा सा था उसमेँ पानी
कोई कहे है आधी भरी, कोई कहे है बेइमानी
एक बोतल थी मेज़ पर
एक बोतल थी मेज़ पर खाली सी, लुढकी पडी
क्या कोई भरेगा या कूडे में फेंकेगा, चिंता थी बडी
एक बोतल थी मेज़ पर
एक बोतल थी मेज़ पर बिखरी टूटी हुई
थी साकी के पास या थी पडी बेकार, किस्मत फूटी हुई
एक बोतल थी मेज़ पर

