हुआ एहसास काफी वक्त के बाद कि खुद के कुछ खिलाफ कर दूं दिल का मलाल ,बन गया था हलाहल, सोचा दिल साफ कर लूं इक कोने में थी दबी तमन्नाओं की कब्र, जो न थी कभी दबी दूजे कोने में थी उम्मीदों की उजड़ी सेज़, जो न थी कभी सजी कब्र पर रुका, झुका, लगाया गले, तमन्नाओं को सुला आया सेज को संवारा,जी भर निहारा, उम्मीदों को भुला आया था बीच में अंधेरा, दलदल का बसेरा, मायूसी का डेरा, बस यही थी जड अविश्वास की, अधूरी प्यास की, लुटी आस की, लिया था जिसने मुझे जकड़ था कठिन पर पोंछे खुद के आंसू, खुद को माफ कर दिया दी खुद को दिलासा, दी खुद को हिम्मत, दिल साफ कर दिया