आजकल सजन मोरे घर नहीं आते
आते हैं जब भी, वो खुद को नहीं लाते
मुस्कुराहट अब आंखों को नहीं छूती
दिल ने साथ हंसना छोड़ दिया, उसको नहीं लाते
जाने कहां छोड़ आते हैं वो आगोश
जिससे हम पिघलते थे, वो आग नहीं लाते
प्यार भरी बातों से होती थी शुरुआत और खत्म भी
हूं और हां से भरी है, बात में जज़्बात नहीं लाते
साथ बैठते तो हो पर होते हो बहुत दूर
खाली घर जैसे पड़े हो, क्यूं सामान नहीं लाते
मेरी सांसें तक तुम्हें पाती हैं अजनबी
दो जिस्म इक रूह है, तुम अपनी क्यूं नहीं लाते

