ये बात शायद तुम नही जानती,
पर जानता है चांद,
जानता है वो कबूतर जो रोज़ मेरे बालकॉनी में बैठता है,
जानते है मेरे गमलें के दो फूल,
मालूम है मेरे आईने को भी,
इस ख्याल को पढ़ लिया है हवाओं ने भी,
मेरा फ़ोन जिसमें हर रोज़ तुम्हारा नाम लिख के मिटा दिया करता हूँ,
उसे भी है खबर,
मालूम तकिये को भी है ,
जिस पर हर रात आंसूओ से लिख देता हूँ तुम्हारे साथ बिताये हर लम्हें।
सबकों मालूम है की आज भी तुम ही मेरी सुबह की पहली सोंच हो।

