टूट जाऊं की इंतजार करू तुम्हारा,
तुम आओगे क्या?
तुम गये तो कुछ बोले नही,
रूठ जाऊं..
मनाओगे क्या?
तुम जानते हो,
किसी और का मैं हो नही सकता,
बेफिक्र हो..
किसी का हो जाऊं क्या?
ये जो मेरी सांसे है..
तुम्हारी नाम जपती है,
दर्द होता है ..
इन्हें रोक लू क्या?


