किसी रात अगर तुम जाग पाओ उसके साथ,

जब तुम महसूस कर सको,

उसके आँखों से ओझल नींदों को,

उसके आंसुओ से तुम्हारी पलकें भींग जाये,

उसके लवों पर ठहरी बात ,

जब तुम समझ पाओ बिन बोलें,

उसके चेहरे के शिकन से ,

तूम जान जाओ उसके पूरे दिन का हाल,


हां तब शायद,

हां..

शायद तब कहना वाज़िब होगा की..

तुम्हें उससे मोहब्बत है।