पहाड़ो के बीच ,

एक झील हो,

झील किनारें हो अपना छोटा सा घर,

घर की एक खिड़की से सूरज को उगते,

सांझ के पहर पहाड़ी के उस ओर ढ़लते,

देखना चाहता हूँ,

मैं तन्हाई और शोर से दूर,

तेरे साथ पूरा उम्र गुजारना चाहता हूँ,

जहाँ बातें हमारी चिड़िये सुने,

कान ना किसी दीवार के हो,

फूलों से खेलें हम,

शबनम तेरे होंठो पे हो,

ना डर हो मंदिर -मस्जिद का,

बस एक हमारा खुदा हो,

मैं आरती कर लूं तुम्हारा, 

तेरे दुआ में मेरा नाम हो,

तुम्हारें लटों को सँवारना चाहता हूँ,

मैं तन्हाई और शोर से दूर ,

तेरे साथ पूरा उम्र गुजारना चाहता हूँ ।