उदाहरण की कला
उदाहरण की कला तो हम भारतीयों के खून में है
और जिस भाषा में उदाहरण हों वो बड़े सुकून में है
उदाहरण बिना भाषा लगती है ऐसे
भरी ठण्ड में सिकी मूंगफली ठण्डी मिली हो जैसे
उदाहरण बिना भला किसी की प्रशंसा कैसे करूं
और जब सामने हो पत्नी तो बिन प्रशंसा के मरूं
एक तरफ कुंआ था तो दूसरी तरफ खाई
ऐसे में श्रीमती जी कुछ ऐसे फरमाई
उदाहरणों से मेरी प्रशंसा में कहो कि तुम कमाल खूबसूरत हो
खुदा हेरां हैं अपनी जिस कारीगरी पर ऐसी तुम मूरत हो
श्रीमती जी के इस उदाहरण पर मैं खासा परेशान था
क्योंकी झूठ कहना था मुश्किल और सच भी कहां आसान था
इस चक्रव्यूह से निकलने का मैंने एक रास्ता पाया
थोड़ा सा सुसताया फिर कुछ ऐसे फरमाया
छोड़ो इन उदाहरणों को क्यों इनकी बातें गाती हो
थकी हुई हो दिन भर से सो जाओ शुभराती हो
- संजय कुमार शर्मा 'प्रेम'
