हां आयेगी जरूर आयेगी,
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी
अभी आये ना आये,
मेरे जाने के बाद ज़रूर आयेगी
हां आयेगी ...
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी
जब भी तोड़ोगे कोई फूल,
बड़े ब़ेदर्द बनकर
लेते हुये खुशब़ू, कांटे की चुभन याद आयेगी
हां आयेगी ...
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी
कभी जाना किसी गांव,
बिस्तर लगाना तारों की छांव
खिली चांदनी में ठण्डी पवन जब होले से गुदगुदायेगी
हां आयेगी ...
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी
जब भी सजोओगे महफिल
और खुद को तन्हा पाओगे
हमारे आंसू आये ना आये, हंसी याद आयेगी
हां आयेगी ...
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी
जीवन के तन्हां पलों में
जब जीवन का गणित करोगे
उस गणित के हर अंक में जब 'प्रेम' की झलक आयेगी
हां आयेगी ...
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी
अभी आये ना आये,
मेरे जाने के बाद ज़रूर आयेगी
हां आयेगी ...
तुमको मेरी याद ज़रूर आयेगी