रहें ना रहें हम दुआयें रहेंगी, हमारी मोहब्बत की वफायें रहेंगी रहें ना रहें हम ...... ये वादों का मौसम सलामत रहेगा तेरे प्यार का गम सलामत रहेगा तेरे वासते मेरी ये बाहें रहेंगी हमारी मोहब्बत की वफायें रहेंगी रहें ना रहें हम ...... चेहरा ये मेरा यादों में रखना ज़िकरा मोहब्बत की बातों में रखना सिसकती हुई मेरी आहें रहेंगी हमारी मोहब्बत की वफायें रहेंगी रहें ना रहें हम ...... गर्दिशे सितारों की कथायें रहेंगी हमारी मोहब्बत की वफायें रहेंगी रहें ना रहें हम दुआयें रहेंगी हमारी मोहब्बत की वफायें रहेंगी रहें ना रहें हम ......