दो नन्हें कदम जो घर मैं मेरे आने वाले थे दो नन्हें कदम जो मेरा भाग्य जगाने वाले थे उन कदमों ने घर में आकर सबका मन मोह लिया है मेरे घर एक प्यारी बेटी ने जन्म लिया है।। शायद वो नन्हीं परी मुझको पहचानती है छोटी आँखों से देखे ऐसे जैसे बरसों से जानती है नन्हीं सी उस नाजुक कली को सबसे प्यार मिला है।। मेरे घर एक प्यारी बेटी ने जन्म लिया है।। रातों को वो अब सबको जगाती है वो जाग ना जाये इसका सब ध्यान हैं रखते खर्राटे तो दूर की बात करवट नहीं बदलते रातों को मुँह भींच खाँसना मैंने सीख लिया है। मेरे घर एक प्यारी बेटी ने जन्म लिया है।।