कलम को कलम ही रहने दो


कलम कलम ही रहे तो सही है

ख्यालों और एहसासों को अल्फ़ा दे तो सही है

मेरी और तुम्हारी आवाज बने तो सही है

समाज को आइना दिखाती रहे तो सही है

मज़लूमोंकी क्रांति बनती रहे तो सही है ।


कलम अगर तलवार बनी तो खो जाएगी

तख़्त-ओ-ताज के पाँव में बंध जाएगी

चंद सिक्कों में ये बिक जाएगी

आवाज जो उठेगी उसे दबाएगी

धार तो होगी इसमें पर मुफ़लिसो का लहू बहाएगी ।

 

माना कि डर जाती है कभी कलम

थक कर सो जाती है कभी कलम

हालातों से हार जाती है कभी कलम

मैं और तुम में बंट जाती है कभी कलम

वक़्तकी चाल के साथ बदल जाती है कभी कलम ।


भ्रम मगर न रहे कि हार जाएगी कलम

हर ज़मान में चली है चलती रहेगी कलम

सियाह रात में खुद को जलाएगी कलम

कालिख से अपनी धब्बे लहू के भी धोएगी कलम

तोड़भी दो इसको तो छाप छोड जाएगी कलम

सही हाथों में इतिहास लिख जाएगी कलम

ज़रुरतपड़न पर सही हाथ भी स्वयं खोज लेगी कलम ।


कलम को कलम ही रहने दो

इसके अस्तित्व को बने रहने दो

रहनुमा नहीं इसे नाखुदा ही रहने दो

लाचार नहीं है इसे हमदर्दी न दो

कलम को ऐ दोस्त कलम ही रहने दो

कलम को कलम ही रहने दो ।।




Sanjay agarwal