चेहरा सितारा सा रखा है उसने मेरे लिए,

आंखों में उजियारा सा रखा है उसने मेरे लिए।

जुल्फें सुलझी हैं, दुपट्टा सलीके में है,

खुद को संवारा सा रखा है उसने मेरे लिए।

वही शोखियां वही अदाएं वही अल्हड़पन,

सब कुछ दुबारा सा रखा है उसने मेरे लिए।

माथे पे उम्र का असर दिखता है मगर,

जिस्म कुंवारा सा रखा है उसने मेरे लिए।

उसके होंठों को छुआ तो यूं लगा जैसे,

इनमे बंटवारा सा रखा है उसने मेरे लिए।

थोड़े शिकवे गिले भी होंगे उसको मुझसे,

पर प्रेम खूब सारा सा रखा है उसने मेरे लिए।

#सं_जू