दरख़्त से छांव आने की उम्मीद छोड़ दी,
परिंदों ने आशियाने की उम्मीद छोड़ दी।
इश्क तो इश्क है रहेगा ताउम्र उनसे,
हां इश्क में कुछ पाने की उम्मीद छोड़ दी।
एक छोटी सी तमन्ना जब पूरी न हो सकी,
फिर दिल ने हक जताने की उम्मीद छोड़ दी।
बादल मेरे हिस्से का कहीं और बरस गया,
हमने भी भीग जाने की उम्मीद छोड़ दी।
इतनी आदत हो चुकी है इन अंधरों की,
घर में चिराग जलाने की उम्मीद छोड़ दी।
कह रहे थे पांव मेरे आंखों के छालों से,
अब और ठोकरें खाने की उम्मीद छोड़ दी।
