तेरा होना मेरे लिए,
उतना ही जरूरी है,
जितना जरूरी है,
बारिश के लिए बादल,
स्त्री के लिए आँचल।
सूरज के लिए रौशनी,
चन्दा के लिए चांदनी।
घुंघरू के लिए थिरकन,
हृदय के लिए धड़कन।
फूलों के लिए खुशबू,
नैनों के लिए आंसू।
मछली के लिए नीर,
और दुवाओं के लिए पीर।
सुनो तेरा होना मेरे लिए,
जीवन से जरूरी है।
◆संजू◆
