मैं शिव नहीं,
पर तेरे लिये,
सृष्टि विनाश कर सकता हूँ,
तेरी ओर आने वाली,
हर विपदा ह्रास कर सकता हूँ,
तेरी खुशियों के लिये,
रोज विष ग्रास कर सकता हूँ,
तू साथ हो तो कैलाश पर भी,
ताउम्र निवास कर सकता हूँ।
मैं शिव नहीं,
पर तेरे लिए,
शिव जैसा बन सकता हूँ।
-संजू


