रहने को एक घर है, रोटी की भी बरक़त है,

सरकारी नौकरी में इतनी तो मुलाज़मत है।


पैसा बेशक औरों से आधा ही मिलता है,

पर दोस्तों रिश्तेदारों में खूब इज्ज़त है।


किश्तों पे चल रही है गाड़ी जिंदगी की,

कर्जों ने तनख्वाह की करी फजीहत है।


वरिष्ठ से वरिष्ठ भी नौकर कहलाता है,

अफसरशाही की ये बड़ी अच्छी आदत है।


पल में निपट जाते हैं बरसों से अटके काम,

गांधी तेरी तस्वीर में कितनी ताकत है।


-संजू