पत्तों को ख़ार होने में समय तो लगेगा,
खुद से बेज़ार होने में समय तो लगेगा।
उन झील सी आँखों को देखना भी पढ़ना भी,
मुझे उनसे प्यार होने में समय तो लगेगा।
सहेज रखा था जिसे अरसे से सीने में,
वो ख़्वाब बेदार होने में समय तो लगेगा।
अभी पतझड़ गुजरा है, अभी बसंत आया है,
बाग गुलजार होने में समय तो लगेगा।
हवा भी तेज है, धार भी विपरीत है,
दरिया पार होने में समय तो लगेगा।
-संजू
