सुनो,

तुम रात चाँद को,

खिड़की से,

देखते हो क्या,


अगर हाँ तो बताना,

मैं तुम्हारे लिये,

चाँद के हाथ,

कोई तोहफा,

भेज दूंगा।


अगर नहीं देखते हो,

तो भी बताना,

मैं सुबह,

ओंस के साथ अपने,

आंसू भेज दूंगा।


-संजू