मैं जब प्रेम लिखता हूँ,
तो ऐसा लगता है,
जैसे तुम्हें लिख रहा हूँ।
और जब वियोग लिखता हूँ,
तो लगता है जैसे,
स्वयं को लिख रहा हूँ।
शायद मुझसे,
प्रेम और वियोग के अलावा,
कुछ और नहीं लिखा जाता,
या फिर मैं,
तुम्हें और स्वयं को छोड़कर,
कुछ और नहीं लिखना चाहता।
-संजू
