हर प्रेमी के पास,
नहीं होता,
उसकी बिछुड़ी हुई
प्रेमिका का पता,
या फ़ोन नम्बर।
वो खोजता है,
एक कबूतर,
जो उसकी,
आँखों में बसी,
प्रेमिका की,
तस्वीर देखकर,
प्रेम वेदना का,
सन्देश पहुंचा दे।
कभी लगता है,
कबूतर वाला प्रेम,
अधिक सुंदर था,
मोबाइल वाले प्रेम से।
-संजू


