बुद्ध अगर स्त्री होते,

और घर से चुपचाप जाते,

तो महात्मा नहीं,

पतिता कहलाते।


श्री राम अगर स्त्री होते,

तो नहीं होती उनकी धनु दीक्षा,

वनवास के बाद प्रजा,

लेती उनकी भी अग्नि परीक्षा।


श्री कृष्ण अगर स्त्री होते,

तो नहीं कर पाते कंस का वध,

न उठाने देता कोई सुदर्शन चक्र,

और न हांक पाते अर्जुन का रथ।


मुहम्मद अगर स्त्री होते,

तो रहते घर में ही मौन,

न सुनता कोई उनकी कुरान,

और न होती कोई मुस्लिम कौम।


समाज में,

महान होने के लिये,

आवश्यक है,

आपका पुरुष होना।


-संजू