बारिश भी उसे छू ले तो रश्क़ होता है,

कितना खुदगर्ज ये सोज़-ए-इश्क़ होता है।


मैं जब भी देख लेता हूँ उसको,

वो ही मेरा रोज़-ए-इश्क़ होता है।


इतने मासूम भी नहीं लोग यहाँ,

हर किसी का एक अहल-ए-इश्क़ होता है।


बिछड़ के शाख से फूलों का मुरझाना,

बस यही तो इल्म-ए-इश्क़ होता है।


ये शय जिसे तुम शराब कहते हो,

आशिकों का आब-ए-इश्क़ होता है।


कांटो की रहगुजर हो जहाँ हर कदम,

समझो वो ही राह-ए-इश्क होता है।


-संजू