हम दोनों की राशि एक,

हम दोनों की जाति एक,

हम दोनों के गोत्र एक,

हम दोनों के दोष एक,

हम दोनों के वर्ण एक,

हम दोनों के गण एक,

हम दोनों का मूलांक एक,

हम दोनों का आसमान एक,

हम दोनों की जमीं है एक,

बस हम दोनों ही नहीं हैं एक।

-संजू