ईश्वर अब ऐसा एक संसार बना दो,

जीने के लिये जरूरी हो जहां प्यार बना दो।


नफरतों को बहा दो दूर दरिया में,

बन्दूकें पिघला कर गुलदार बना दो।


उसके सर न आये कोई इल्ज़ाम देखना,

मेरे कत्ल का मुझे ही गुनाहगार बना दो।


माँ बाप को छोड़कर जाये न कोई शहर,

बेटों के लिये गॉंव में ही रोजगार बना दो।


न काम का बोझ हो न वक़्त की बंदिशें,

हफ्ते के सातों दिन इतवार बना दो।


-संजू